CELEBRITY

बॉलीवुड सितारें अपने पेट्स के साथ बिता रहे हैं,अपना क्वालिटी टाइम.....

निशा कश्यप,
29 मई,2020




बिल्कुल सही कहा गया है इंसानों से ज्यादा जानवर  बेहतर होते हैं और वह सच्चे भी साबित होते हैं| इतिहास उठाकर देख सकते हैं जानवरों का एक अपना महत्व और जगह रहा है,उनके बिना हमारा जीवन बिल्कुल अधूरा है| वही बात अगर लॉकडाउन की करें तो सभी अपने घर में बंद रहने के लिए मजबूर हैं,चाहे वह सेलेब्रिटीज ही क्यों ना हो| लॉकडाउन में सभी का ज्यादातर समय घर वालों के साथ बीत रहा है मगर बहुत से बॉलीवुड स्टार, खिलाड़ी अपने घर पर काफी समय अपने पालतू जानवरों के साथ बिता रहे हैं| उनका यह भी कहना है कि जानवरों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है और समय भी आसानी से कट जाता है| आज हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताएंगे जो अपना ज्यादा वक्त अपने पेट्स के साथ इंजॉय करते हुए व्यतीत करते हैं|



सलमान खान: इस लॉकडाउन में अपनी फार्म हाउस पर रह रहे हैं वह अपना समय शूटिंग के साथ घुड़सवारी का लुफ्त उठाते हुए भी बिता रहे हैं| हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें वह घोड़े को घास खिलाते नजर आए थे|उन्होंने एक डॉग को भी पाल रखा है|



रितिक रोशन: रितिक रोशन और उनके डॉग का भी रिश्ता बहुत गहरा है रितिक अपना क्वालिटी टाइम अपने पेट के साथ ही बिताते हैं| ऋतिक जहां भी जाते हैं उनका पेट् उनके पीछे पीछे उन तक पहुंच जाता है,यहां तक कि जिम टाइम भी वह उन्हीं के साथ होता है एक कोने में शांत बैठे हुए उन्हें खुश करता देखते रहता है|



विराट अनुष्का: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का उनके पेट के साथ की तस्वीर काफी ट्रेंड में है| दरअसल उनके पेट डॉग का नाम ब्रूनो था.लॉकडाउन के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई| ब्रूनो 11 सालों तक विराट के साथ रहा,अनुष्का का भी खास संबंध बन गया था.दोनों के साथ|ब्रूनो की मृत्यु की घटना काफी दुखद थी|पोस्ट की हुई तस्वीर तब की है जब ब्रूनो जीवित था|



कृति सेनन: बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस कृति सेनन पशु प्रेमी है.उनका बचपन से ही जानवर से खास लगाव रहा है| बीते दिनों कृति सेनन इस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से यह अपील करती दिखी कि कोई जानवरों से नफरत ना करें उन्हें प्यार करें और इस बात की भी जानकारी दी कि कोविड-19 जानवरों को नहीं होता है,इसीलिए उन से दूरी ना बनाएं या उनसे दुर्व्यवहार ना करें|

Comments

Popular posts from this blog

इस #गणतन्त्र_दिवस पर #जय_श्री_राम के नारों से गुंजेगा #राजपथ!

माफियाओं को CM शिवराज ने हड़काया !