HEALTH



कोरोना से सुरक्षित  रखेंगे ये उपाय.....






निशा कश्यप

17 मई,2020








किसी भी मनुष्य का स्वास्थ्य उसकी प्राथमिकता होती है| एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।वर्तमान की बात करें तो कोरोना से बचाव में ही हमारी सफलता है| बात अगर कोरोना से खुद की सुरक्षा की आती है तो सावधानियां बढ़ जाती है| कोविड-19 से जंग को जीतने के लिए हमें हाथ धोने,मास्क लगाने,सेनिटाईज़र का उपयोग करते रहने और सामाजिक दूरी बनाकर रखने की जरूरत है| इन उपायों के मदद से हम खुद को कोरोना से सुरक्षित रख सकते हैं| यहां दिए गए तरीकों की मदद से हम खुद को और अपने परिवार को कोरोना वायरस के चपेट से दूर रख सकते हैं


1.मास्क का उपयोग अनिवार्य है-                           
चाहे आप घर में ही क्यों ना हो मास्क को अपने निजी जीवन में शामिल कर ले| बाहर जाने वालों के लिए यह आदेश सख्त है कि वह मास्क लगाए बिना घर से ना निकले|





2.हाथों को रखे साफ-          
कोरोना एक वायरस है जो कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में किसी सामग्री के छूने से भी फैल सकता है| यह जरूरी है कि हम हर 20 मिनट पर अपने हाथों को धोते रहें|





3.सैनिटाइजर है उचित उपाय-
किसी भी जगह पर वायरस के जीवित तौर पर मौजूद रहने का एक  निर्धारित समय है| चाहे जब भी आप बाहर से आए तो खुद को सैनिटाइज करना ना भूलें क्योंकि आप भी कोरोना कैरियर साबित हो सकते हैं|




4.दूरी बनाए रखें- 
भारतीय सरकार के आदेश के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें| यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से ट्रांसफर हो सकता है, इसीलिए सामाजिक दूरी बनाए रखें|




5.प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करें- 
किसी भी बीमारी को हराने के लिए हमारे शरीर की मजबूती बहुत आवश्यक है| इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खूब पानी पिए, पौष्टिक आहार का सेवन करें और डाइट को मेंटेन रखें|




6.उम्मीद ना छोड़े-
 किसी भी तरह की परिस्थिति  मैं सबसे अत्यधिक उपयोगी होता है हमारा मन से मजबूत रहना| अपने मनोबल को कमजोर ना होने दें,आपका आत्म बल हर बीमारी से सामना करने की ताकत देता है,कभी आस ना छोड़े|



रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये, हर बीमारी से निजात पाये!

Comments

Popular posts from this blog

इस #गणतन्त्र_दिवस पर #जय_श्री_राम के नारों से गुंजेगा #राजपथ!

माफियाओं को CM शिवराज ने हड़काया !