BEAUTY


गर्मी में त्वचा के लिए कारगर है बर्फ....

निशा कश्यप
17 मई, 2020




चमचमाती मुलायम और निखरी त्वचा हर किसी की तमन्ना होती है|गर्मी के मौसम में हमारा चेहरा बहुत कुछ झेलता है| ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है| जिस तरह से गर्मी के दिनों में हम अपनी प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी का सेवन करते हैं,ठीक उसी तरह अपने चेहरे को भी इस गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए|गर्मी में बर्फ हमारी त्वचा और चेहरे के लिए काफी कारगर है| इससे आपको फ्रेश महसूस होगा और चेहरे की ताजगी बनी रहेगी| हम आपको बताएंगे बर्फ के ऐसे 4 फायदे जिसे आप अपने निजी जीवन में जरूर शामिल करें|


1.मुहांसों से मिलेगा छुटकारा-
गर्मी के मौसम में अक्सर मुहांसों की शिकायत होती है| कई बार चेहरे पर लाल धब्बे भी जाते हैं| पर नियमित रूप से बर्फ लगाने से यह शिकायत दूर हो जाएगी| अगर जल्दी और बेहतर परिणाम चाहती हैं,तो इस पर नीम या पुदीने की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को क्यूब ट्रे में डालकर बर्फ बनाकर उसे लगाएं|



2.फेस को बनाएं ग्लोइंग
बर्फ आपके बढ़ते उम्र की निशानी जैसे रिंकल्स को भी खत्म करता है| बर्फ के इस्तेमाल से ब्लड सरकुलेशन भी तेजी से होता है,जिसके कारण चेहरा और भी चमकदार दिखता है|

3.डार्क सर्कल्स को करेगा गायब-  
कई बार काम का प्रेशर,टेंशन,या देर रात तक जगने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं| पर आप चाहे तो इसे खत्म कर सकते हैं,बर्फ को दिन में दो बार काले घेरे पर लगा कर|

4.बेदाग होगी आपकी त्वचा-
बर्फ का मसाज ना केवल आपके चेहरे पर ग्लो लाता है बल्कि आपके पूरे चेहरे को बेदाग भी बनाता है| बेदाग चेहरा पाने के लिए यह बहुत ही फायदेमंद  नुस्खा है|

REMOVE BLACKHEADS AND WHITEHEADS AT HOME

Comments