RED ALERT ISSUED DUE TO RISING TEMPERATURE

मौसम को देखते हुए इन 4 राज्यों में रेड अलर्ट जारी....

निशा कश्यप, 
26 मई,2020




समय के साथ मौसम भी काफी रंग बदल रहा हैमौसम तो अपने निर्धारित समय के अनुसार बदलते हैं मगर तापमान को एक लंबे समय के लिए तय कर पाना नामुमकिन है| इस महामारी के संकट के दौरान मौसम की मार भी बेजोड़ है| आने वाले समय में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ राज्यों में  आकास्मिक रूप से तापमान बढ़ जाएगा| वर्तमान के तापमान से बढ़कर इसमें 47 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है| इस बात की पुष्टिकृत जानकारी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है| आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए इन इंगित राज्यों में रेड अलर्ट की घोषणा की गई है-दिल्ली, पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और राजस्थान|



क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र के अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव के द्वारा यह बात भी बताई गई है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में चल रही लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| उन्होंने यह जानकारी भी उपलब्ध कराई कि अब तक के गर्मी के मौसम में या पहली बार होगा जब हीटवेव यानी कि लू के लिए रेड अलर्ट का ऐलान किया गया है| आने वाले तारीख में भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है और जनता को भी काफी तकलीफ का सामना करना पड़ेगा




आईएमडी के अनुसार एक राहत वाली बात भी सामने आई है,की 28 मई की रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुरू हो जाएगा,जिसके कारण तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर जोरों की बारिश देखने को भी मिल सकती है| इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 29-30 मई को  लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और हवाओं के साथ धूल मिट्टी उड़ेगीजिसकी वजह से तापमान में बहुत गिरावट आएगी|

Comments

Popular posts from this blog

इस #गणतन्त्र_दिवस पर #जय_श्री_राम के नारों से गुंजेगा #राजपथ!

माफियाओं को CM शिवराज ने हड़काया !